इटियाथोक,गोंडा। थाना क्षेत्र अंतर्गत गोंडा-बलरामपुर हाईवे पर गुरुवार की सुबह तारी गांव के निकट दो तेज रफ्तार बाइकों में आमने सामने की भिड़ंत हो गई। जिसके चलते दोनों बाइक के सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।दोनों बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में घायल दोनों युवकों को एंबुलेंस की मदद से गोंडा जिला अस्पताल भेजा गया है।इटियाथोक थाना क्षेत्र के परसिया गूदर गांव निवासी कौशल कुमार पांडे (28) अपनी बाइक से गुरुवार सुबह करीब छह बजे गोंडा की तरफ जा रहे थे।इसी दौरान पुलिस लाइन जनपद बलरामपुर में तैनात सिपाही मनोज कुमार गुप्ता (35) अपनी बाइक से बलरामपुर जा रहे थे।बताया जाता है,तभी हाईवे पर शिवम गैस एजेंसी के पास ही दोनों बाइकों में आमने सामने की भिड़ंत हो गई। जिसके चलते दोनों बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों को उपचार के लिए डायल एंबुलेंस से गोंडा जिला अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल,पुलिस ने दोनों बाइकों को अपने कब्जे में ले लिया है।प्रभारी निरीक्षक कमलाकांत त्रिपाठी ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।(रिपोर्ट नागेश्वर सिंह )
Back to top button
error: Content is protected !!
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] {
margin-bottom: 40px;}