
इटियाथोक,गोंडा। थाना क्षेत्र के हरैय्याझूमन गांव में मंगलवार सुबह कुत्तों के हमले में एक हिरण गंभीर रूप से घायल हो गया।खबर है, समय पर उपचार न मिलने के कारण हिरण ने दम तोड़ दिया।स्थानीय लोगों के मुताबिक, हिरण पानी की तलाश में भटककर गांव की ओर आ गया था। इसी दौरान आवारा कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला बोल दिया।ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी लेकिन चिकित्सा सहायता समय पर न मिलने के कारण घायल हिरण ने दम तोड़ दिया।घटना के बाद वन विभाग के दरोगा रामखेलावन मिश्र की देखरेख में मृत हिरण का अंतिम संस्कार किया गया। ग्रामीणों ने वन विभाग की इस लापरवाही पर गहरी चिंता व्यक्त की है।
Back to top button
error: Content is protected !!
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] {
margin-bottom: 40px;}