Uncategorised
नलकूप बदहाल और नहर बेकार,किसानों के सामने सिंचाई का संकट
नलकूप विभाग 69 राजकीय नलकूपों के संचालित होने का दावा कर रहा है, करीब दर्जन भर नलकूप खराब

इटियाथोक,गोंडा।फसलों की सिंचाई के नाम पर लाखों रुपये प्रतिवर्ष खर्च किए जा रहे हैं लेकिन, इसका फायदा किसानों को नहीं मिल रहा है।नलकूप व नहर दोनों किसानों के लिए बेकार साबित हो रही है। किसान निजी संसाधनों के सहारे खेती-किसानी में जुटा है।भीषण गर्मी के बीच इटियाथोक विकासखंड से गुजरने वाली सरयू नहर सूखी हुई हैं, जिससे न केवल सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है, बल्कि पशु-पक्षियों के लिए भी पानी की भारी किल्लत हो गई है। यही नहीं, जिन नलकूपों के सहारे फसलों की सिंचाई होती थी। उन नलकूपों के अधिकांश नालियां व कुलाबे क्षतिग्रस्त हो चुके हैं।इससे किसानों के खेतों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है।सिंचाई व नलकूप विभाग के अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं।