Uncategorised

तेज आवाज के साथ मकान से जा टकराई अनियंत्रित कार……

सूचना पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची

इटियाथोक, गोंडा। अनियंत्रित कार मकान के दीवार से जा टकराई।फिलहाल, हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।लेकिन कार का अगला हिस्सा और मकान के बरामदे की दीवार क्षतिग्रस्त हो गया।घटना शनिवार देर रात की बताई जा रही है।स्थानीय लोगों की मानें, तो तुलसीपुर निवासी विशाल गुप्ता (32) आर्यनगर महराजगंज मार्ग से होकर बलरामपुर जा रहे थे।अभी वह इटियाथोक थाना क्षेत्र के भवनियापुर उपाध्याय चौराहे पर पहुंचे ही थे, कि मोड़ पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर संजय शुक्ल के मकान के दीवार से जा टकराई।गनीमत रहा कि हादसे के समय बरामदे में कोई मौजूद नहीं था, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। वहीं कार का अगला हिस्सा और बरामदे की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई है। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पलिस भी मौके पर पहुंची।(रिपोर्ट नागेश्वर सिंह)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}