Uncategorisedदेश
फौजी महेश सिंह की मनाई द्वितीय पुण्यतिथि,
प्रतिमा पर नम आंखों से किया पुष्प अर्पित कर याद
फौजी महेश सिंह की मनाई द्वितीय पुण्यतिथि,
प्रतिमा पर नम आंखों से किया पुष्प अर्पित कर याद
राजन कुशवाहा
परसपुर (गोण्डा) परसपुर क्षेत्र के ग्राम गंगा पुरवा में लांस नायक महेश प्रताप सिंह की द्वितीय पुण्यतिथि पर सोमवार को नागरिकों ग्रामीणों प्रतिनिधियों ने पहुँचकर प्रतिमा पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित कर स्मरण किया। लांस नायक स्वर्गीय महेश सिंह की पत्नी सत्यम देवी, मां लालपति देवी एवं बेटा देवांश प्रताप सिंह ने मुख्यालय से आए हुए भूतपूर्व सैनिक शिव बचन यादव हवलदार और गिरीश कुमार सिंह नायक के साथ मिलकर फौजी की प्रतिमा पर फूल-माला अर्पित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर संदीप सिंह, बेलई सिंह, अभिषेक सिंह, वेद प्रकाश तिवारी, आकाश सिंह, शिवा सिंह, सूर्यांश सिंह, चंचल सिंह समेत कई नागरिक शामिल रहे हैं।