गुरुकुल में नव प्रविष्ट छात्रों का किया उपनयन संस्कार
गुरुकुल में अध्यनरत पंद्रह छात्रों का हुआ उपनयन संस्कार
इटियाथोक,गोंडा। विकासखंड अंतर्गत अहिरौलिया पंचायत के राजस्व गांव भीखम पुरवा स्थित पंडित महामना मदन मोहन मालवीय वेद पाठशाला में पंद्रह नव प्रविष्ट छात्रों का उपनयन संस्कार बुधवार को किया गया।गुरुकुल के आचार्य शिव प्रसाद तिवारी ने कहा,कि सनातन वैदिक संस्कृति में उपनयन संस्कार का बड़ा महत्व है।यह संस्कार ब्रह्माचारी को तीन ऋणों का स्मरण कराता है।जिससे उऋण होने के लिए विद्यार्थी को अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठ और मेहनती बनने के लिए आचार्य प्रेरित करता है।
उन्होंने कहा कि विद्यार्थी को कर्मशील होना चाहिए।क्योंकि हमेशा कर्मशील लोगों ने ही इतिहास लिखा है।असफलता का कारण हाथों की लकीरों में नहीं बल्कि मनुष्य की अकर्मण्यता है।भाग्य के भरोसे बैठे रहने वालों के हिस्से में ही असफलता आती है।इससे पहले प्रात: यज्ञ के साथ समारोह का शुभारंभ किया।जिसमें यज्ञ कुंड पर विद्यार्थी और उनके अभिभावकों ने वैदिक मंत्रों के ध्वनि के मध्य घी और सामग्री से आहुति देकर विश्व कल्याण की कामना की।इसके बाद विशाल भंडारा का आयोजन किया गया।गुरुकुल के संस्थापक राजू तिवारी,श्रवण तिवारी,रामकुमार,किशनलाल,विनोद कुमार उपाध्याय,मनोज मिश्र,राकेश,शिव मोहन आदि मौजूद रहे।