Uncategorised
ब्लॉक स्तरीय विज्ञान क्विज़ प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण…
कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी उपेंद्र त्रिपाठी रहे मौजूद

इटियाथोक,गोंडा। गुरुवार को ब्लॉक मुख्यालय के सभागार में राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के तहत विज्ञान क्विज़ प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण किया गया। गत दिवस आयोजित विज्ञान क्विज़ प्रतियोगिता मे बेसिक शिक्षा परिषद के आधीन उच्च प्राथमिक विद्यालयों से 210 बच्चों ने प्रतिभाग किया था। जिसमे अंकित पांडे प्रथम, मोहिनी तिवारी द्वितीय, कृष्ण कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जिन्हे खंड विकास अधिकारी इंद्रावती वर्मा व पूर्व जिला पंचायत सदस्य ओंकार वन ने नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। प्रथम छह विजेताओं को नकद पुरस्कार व प्रशस्ति देकर सम्मानित किया गया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले 101 बच्चों को भी सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों मे विज्ञान के प्रति रुचि जागृत करना, वैज्ञानिक सोच विकसित करना एवं वैज्ञानिक मनोवृत्ति का विकास करना था। कार्यक्रम के अंत मे आए हुए अतिथियों व अभिभावकों का खंड शिक्षा अधिकारी उपेंद्र त्रिपाठी ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम मे एआर पी मनोज यादव, संदेश वर्मा, मनोज मिश्र, युनुस खां, वैभव त्रिपाठी, अभिषेक श्रीवास्तव, दिलीप गुप्ता, अखिलेश शुक्ल, देवप्रभाकर पांडे, रामराज, शौनक शुक्ल, सुरेश कुमार, उपस्थित रहे।
