उ0प्र0 श्रमजीवी पत्रकार यूनियन शाखा गोण्डा का 3 वर्षीय जिला कार्यकारिणी और तहसील कार्यकारिणी का चुनाव 28 जनवरी दिन रविवार को टाउन हाल गोण्डा में
तीन चुनाव अधिकारी के देख रेख में सम्पन्न होगा चुनाव
उ0प्र0 श्रमजीवी पत्रकार यूनियन शाखा गोण्डा का 3 वर्षीय जिला कार्यकारिणी और तहसील कार्यकारिणी का चुनाव 28 जनवरी दिन रविवार को टाउन हाल गोण्डा में
तीन चुनाव अधिकारी के देख रेख में सम्पन्न होगा चुनाव
गोण्डा,उ0प्र0 श्रमजीवी पत्रकार यूनियन शाखा गोण्डा का 3 वर्षीय जिला कार्यकारिणी और तहसील कार्यकारिणी का चुनाव 28 जनवरी दिन रविवार को टाउन हाल गोण्डा में तीन चुनाव अधिकारियों की देख रेख में सम्पन्न होगा।जिला कार्यकारिणी के लिये एक पद जिलाध्यक्ष,चार उपाध्यक्ष,चार मंत्री,एक वरिष्ठ मंत्री,एक वरिष्ठ महामंत्री,एक प्रचार मंत्री,एक कोषाध्यक्ष,एक सह कोषाध्यक्ष वही तहसील कार्य कारिणी में प्रत्येक तहसील में एक तहसील अध्यक्ष,एक मंत्री,एक उपाध्यक्ष,एक कोषाध्यक्ष पद के लिये चुनाव निम्न समयानुसार सम्पन्न होगा।
नामांकन——-11 बजे से 12 बजे तक
जांच पड़ताल—12 बजे से 12.30 बजे तक
आपत्ति— 12.30 बजे से 1 बजे तक
नामांकन वापसी-1 बजे से 1.30 बजे तक
लंच———–1.30 बजे से 2.15 बजे तक
मतदान——–2.15 बजे से
ततपश्चात गणना और परिणाम घोषणा की जाएगी।
सभी पदों के लिये अलग अलग नामांकन शुल्क जमा करना होगा।जिलाध्यक्ष,वरिष्ठ मंत्री,वरिष्ठ महामंत्री,वरिष्ठ उपाध्यक्ष,जिला कोषाध्यक्ष,सह कोषाध्यक्ष एंव तहसील अध्यक्ष के लिए 500 रुपये,शेष सभी पदों के लिये 400 रुपये निर्धारित किया गया है।निर्वाचन वर्ष 24 में सदस्यता लड़ने वाले चुनाव नही लड़ सकते केवल मतदान कर सकेंगे।तहसील पदाधिकारी सम्बंधित तहसील से ही चनाव लड़ सकेंगे,जिन्हें मतदान केवल उसी तहसील के सदस्य मत देंगे।प्रत्येक तहसील से एक एक मंत्री और एक एक उपाध्यक्ष अपने अपने तहसील से चुनाव लड़ सकते है इन्हें जनपद के सभी सदस्य मतदान करेंगे,जबकि अन्य जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी किसी भी तहसील के हो सकते है नही सभी सदस्य मतदान करेंगे।