क्राइम

नाबालिग लड़की भगाने के आरोप में ग्राम प्रधान सहित तीन के खिलाफ केस

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर इटियाथोक पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का मुकदमा

 

इटियाथोक,गोंडा। स्थानीय पुलिस ने ग्राम प्रधान सहित एक महिला व अज्ञात युवक के खिलाफ नाबालिक बालिका को भगाने के आरोप में केस दर्ज किया है।प्रकरण इटियाथोक थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां की रहने वाली महिला के तहरीर पर थाना इटियाथोक पुलिस ने लक्ष्मण पुर लाल नगर ग्राम पंचायत के वर्तमान प्रधान दशरथ लाल, निरहा देवी व एक अज्ञात के विरुद्ध नाबालिक बालिका के अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है।पीड़िता ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उसकी पुत्री अपने बुआ के यहां गई थी।जहां ग्राम प्रधान दशरथ लाल व निरहा देवी ने उसे एक लडके से मिलवाया था।उसके बाद अपने मोबाइल फोन से उससे कई बार बात भी करवाया था। घर आने पर उसकी पुत्री चोरी छिपे उस लडके से फोन पर बात करते देखी गई। कड़ाई से पूछ-ताछ करने पर उसने सारी कहानी बताया था। और उस युवक से शादी करवाने की बात भी कही थी।आरोप है की ग्राम प्रधान दशरथ लाल व निरहा देवी की मदद से युवक उसकी पुत्री को अपने साथ लेकर चला गया है। वहीं 12 जून को कुआंना नदी के ऊपर बने रेलवे पुल के समीप बोरे में एक लड़की का शव बरामद होने की सूचना मिलने के बाद से वह काफी डरी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}