Uncategorised

मनमानी फीस के विरोध में छात्र पंचायत ने मैराथन दौड़ का आयोजन किया

छात्र पंचायत ने 'रन फॉर एजुकेशन' के तहत सस्ती शिक्षा की मांग उठाई

 

इटियाथोक, गोंडा। मनमानी फीस के विरोध में छात्र पंचायत ने मंगलवार को ‘रन फॉर एजुकेशन’ मैराथन का आयोजन किया।आयोजन संझवल गांव स्थित धुसवा मेला स्थल से शुरू होकर जानकीनगर के मानसी इंटरनेशनल स्कूल पर जाकर समाप्त हुई।इससे पहले, छात्र पंचायत के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में लाल किले के पास हुए बम ब्लास्ट में मारे गए लोगों के लिए पांच मिनट का मौन रखकर शोक संवेदना व्यक्त की।मैराथन के दौरान छात्रों ने ‘सस्ती शिक्षा सबका अधिकार’ जैसे नारे लगाए।

छात्र पंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवम पांडेय ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा, कि मैराथन का उद्देश्य देश में सभी को एक समान शिक्षा दिलाना है।उन्होंने इस लड़ाई में सभी को एकजुट हो कर सहयोग करने का आह्वान किया।अध्यक्ष श्री पांडेय ने छात्रों से अपने-अपने गांवों में जाकर मुख्यमंत्री को फीस बिल रेगुलेशन के लिए पत्र लिखने का आग्रह किया।प्रशांत पटेल ने सभी प्रतिभागियों को सुबह जल्दी उठकर कार्यक्रम में शामिल होने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।कार्यक्रम के संयोजक अंकित कुमार ने विजेताओं की घोषणा की।पुरुषों में सूर्य प्रकाश ने प्रथम, राज तिवारी ने द्वितीय और अफान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लड़कियों में ज्योति गौतम प्रथम, अंशिका सिंह द्वितीय और काजल मिश्रा तृतीय स्थान पर रहीं। सभी विजेता छात्रों को सम्मानित किया गया।ग्राम प्रधान संझवल दीप नारायण तिवारी,कटरा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि भवानी भीख शुक्ल, सुरेश पांडे, नितिन कुमार, भगवान चरण ओझा, शिवम तिवारी, अंकित तिवारी, दिलीप मिश्रा,विकास द्विवेदी, शिबू पांडेय,मोहित तिवारी, परमेंद्र वर्मा, राज नारायण शुक्ल सहित तमाम लोग मौजूद रहे।(रिपोर्ट नागेश्वर सिंह)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}