महिलाओं की सुरक्षा और समृद्धि में सुधार करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा अभियान
अपराधियों की पहचान और सख्त कार्रवाई से महिलाओं की सुरक्षा को मजबूती देने का प्रयास

महिलाओं की सुरक्षा और समृद्धि में सुधार करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा अभियान
अपराधियों की पहचान और सख्त कार्रवाई से महिलाओं की सुरक्षा को मजबूती देने का प्रयास
गोंडा I देवीपाटन वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा UPICON कानपुर के तत्वाधान में मिशन शक्ति 2.0 अभियान चलाया जा रहा है I मिशन शक्ति अभियान उत्तर प्रदेश सरकार की पहल है जो महिलाओं की सुरक्षा और समृद्धि में सुधार करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है I यह अभियान महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन करके सशक्त बनाने का प्रयास कर रहा है साथ ही महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए सहायता प्रदान कर रहा है I इसके माध्यम से अपराधियों की पहचान और सख्त कार्रवाई से महिलाओं की सुरक्षा को मजबूती देने का प्रयास किया जा रहा है I
मिशन शक्ति अभियान से महिलाओं को स्वालंबन के मार्ग पर आगे बढ़ने का और सुरक्षित रहने का नया मार्ग प्रशस्त हो रहा है I या अभियान महिलाओं को उनके जीवन में सम्मानपूर्वक और स्वतंत्र रूप से जीने की कला सिखा कर उन्हें समाज में एक मजबूत स्थान प्राप्त करने में मदद करेगा I मिशन शक्ति अभियान के प्रति सरकार और समाज की सक्रिय भागीदारी से एक नई और सुरक्षित समाज की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाए जा रहा है I देवीपाटन वेलफेयर फाउंडेशन गोंडा द्वारा जनपद के कई इलाकों में मिशन शक्ति जागरूकता शिविर द्वारा महिलाओं को जागरुक कर महिलाओं का पंजीकरण कराया गया इसमें 6 दिवसीय प्रशिक्षण जिसमें आत्मरक्षा और उद्यमिता विकास को शामिल किया गया है दूसरी योजना के तहत बैटरी रिक्शा के लिए प्रशिक्षण की व्यवस्था रखी गई है और उनका पंजीकरण चल रहा है I फाउंडेशन प्रभु सुरेश कुमार ने बताया कि जो महिलाएं सरकारी योजनाओं से वंचित रह जाती हैं उनको एक बार जागरूक करने की आवश्यकता है ताकि वह योजना का लाभ उठा सके इसके लिए विभिन्न विभिन्न स्थानों पर जागरूकता शिविर लगाया जा रहा है और महिलाओं को प्रत्यक्ष रूप से लाभ हो सके इसके लिए प्रयास किया जा रहा है I