Uncategorised

कथा व्यास ने शिव की महिमा का किया वर्णन

कथा व्यास ने शिव महिमा का किया बखान

इटियाथोक गोंडा। क्षेत्र के ग्राम चतुर्भुजवा महादेव कला में श्री शिव महापुराण कथा अमृत का शुभारंभ शुक्रवार को कथा व्यास डॉ रामविलास वेदांती के श्रीमुख से हुआ।कथा के पहले दिन ही महिला व पुरुष श्रोताओं की भारी भीड़ रही। कथा में महाराज जी ने कहा कि भगवान शिव की आराधना के बिना कुछ भी सम्भव नहीं है, यहां तक जब भगवान श्री रामचन्द्र को सीता माता की खोज में जब लंका पर विजय प्राप्त करना हुआ,तो उन्होंने समुंद्र तट पर श्री रामेश्वर शिव की स्थापना कर पूजन अर्चन किया,साथ ही महाराज जी ने भगवान चतुर्भुजी नाथ की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि इस मन्दिर की स्थापना सैकड़ों वर्ष पूर्व पाण्डवों द्वारा की गयी थी।

जिसे अताताइयों द्वारा ध्वंस करके इसकी मूर्ति को कुएं में फेंक दिया गया था।जो समयांतराल में स्वयं प्रगट हो गयी और भक्तगण पूजन अर्चन करने लगे।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व गन्ना मंत्री हनुमंत सिंह , वरिष्ठ भाजपा नेता राम कृपाल शुक्ल, मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष रामानंद तिवारी, भाजपा मण्डल अध्यक्ष सोहनलाल भारती, पूर्व प्रचारक उमाकांत, राम बनारस शुक्ल,श्रीमन नारायण तिवारी, विजय शुक्ल, रामानंद शुक्ल, काली प्रसाद तिवारी,रामप्रसाद सहित असंख्य श्रोतागण मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}