क्राइम

ताबड़तोड़ चोरियों से दहशत,दो भैंस रात में खोल गए चोर

तीन दिवस के भीतर कई चोरियां, पेशोपेश में पुलिस

 

इटियाथोक गोंडा।थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियों से लोगों में दहशत व्याप्त है।वहीं पुलिस भी हैरान-परेशान और पेशोपेश में है।कोई भी दिन ऐसा नहीं गुजरता कि जब चोरी की घटनाएं ना हुई हों।घटना के डर से लोग अब रतजगा कर अपने घरों की रखवाली कर रहे हैं।इसी क्रम में शनिवार की रात चोरों ने दो भैंस की चोरी कर लिया।जिसकी शिकायत स्थानीय थाने पर किया गया है।इटियाथोक थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत परसिया बहोरी पुर निवासी करूणपति मिश्र के दरवाजे पर टीन शेड में बंधी दो भैंस और एक पड़वा को चोरों ने देर रात चोरी कर लिया।पीड़ित के अनुसार, सुबह होने पर जब भैंस को बांधने के लिए गया तो देखा उसमें दोनों भैंस नहीं थी।इधर-उधर तलाश करने के बाद भी कुछ पता नहीं चल सका है।संदेह के आधार पर चोरी में शामिल ग्राम बिरमा पुर निवासी कलीम पुत्र धनिया व तीन अज्ञात के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।पीड़ित ने बताया कि रात में दोनों भैंस को टीन शेड में बांध दिया था।सुबह जब उसे नादा पर बांधने के लिए गया तो भैंस उसमें नहीं थी।हल्ला गुहार मचाया और खोजबीन शुरू किया लेकिन कहीं पता नहीं चला है।घटना की सूचना मिलते ही गांव के लोगों की भीड़ जमा हो गई। गांव के लोग भी ढूंढने लगे लेकिन पता नहीं चल पाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}