Uncategorised
महाशिवरात्रि पर पृथ्वीनाथ मंदिर में जलाभिषेक को उमड़े श्रद्धालु
काले कसौटी के पत्थरों से बना यह अद्भुत शिवलिंग जो वर्तमान में साढ़े पांच फुट ऊंचा और धरती के नीचे करीब 64 फुट सात अरघों वाला बताया जाता है

इटियाथोक, गोंडा। खरगूपुर नगर से तीन किलोमीटर दूर पश्चिम दिशा में स्थित पौराणिक पृथ्वीनाथ भीमेश्वर महादेव मन्दिर पर महाशिवरात्रि को अपार भीड़ उमड़ पड़ी।महिलाओं को जलाभिषेक में कोई असुविधा न हो इसके लिए उनकी अलग से लाइन की व्यवस्था रही।पुलिस बल चप्पे चप्पे पर मुस्तैद रही।

तीसरे पहर मंदिर का पट खुलते ही मंदिर परिसर व गर्भगृह हर-हर महादेव,बम-बम भोले,नमः शिवाय से गुंजायमान हो गया।भक्तों ने गंगाजल,दूध, बेलपत्र,समी,बेर,पुष्प माला के साथ जलाभिषेक कर मनवांछित फल की कामना की।

महिलाओं ने व्रत रख पूजन-अर्चन किया।मंदिर के महंत पंडित जगदम्बा प्रसाद तिवारी ने बताया कि जलाभिषेक तीसरे पहर से ही शुरू है।इस बार हर वर्ष से बहुत ज्यादा भीड़ है। लाखों भक्तों ने जलाभिषेक किया।
