अफ्रीका में होने वाले ब्रिक्स देशों के सम्मेलन में भारत के 4 सदस्यों में गोण्डा से पुष्कर मिश्रा है शामिल
18 से21 जुलाई तक होने वाले ब्रिक्स एवं अफ्रीकी देशों के राजनीतिक दलों के संवाद में भाग लेगाl

गोंडा जनपद के रहने वाले भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ पुष्कर मिश्रा का चयन अफ्रीका में होने वाले ब्रिक्स देशों के सम्मेलन में भारत के 4 सदस्य प्रतिनिधि मंडल के रूप में हुआ है।अफ्रीकन नेशनल कांग्रेस के आमंत्रण पर भारतीय जनता पार्टी अपना एक प्रतिनिधिमंडल दक्षिण अफ्रीका भेज रहा हैl यह प्रतिनिधिमंडल 18 से 21 जुलाई तक होने वाले ब्रिक्स एवं अफ्रीकी देशों के राजनीतिक दलों के संवाद में भाग लेगाl तमिलनाडु के अध्यक्ष के अन्नामलई, उत्तर प्रदेश के डॉक्टर पुष्कर मिश्र, गुजरात के सत्येंद्र, एवं आंध्र प्रदेश की ए रेड्डी इस प्रतिनिधिमंडल में हैl प्रतिनिधिमंडल ने आज भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा जी से मुलाकात कीl उनके इस चयन पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में अपार खुशी की लहर व्याप्त है। उनके भारत देश के 4 सदस्य प्रतिनिधि मंडल में शामिल होने पर जिला अध्यक्ष अमर किशोर कश्यप सांसद गोंडा कीर्तिवर्धन सिंह सांसद केसरगंज बृजभूषण शरण सिंह पूर्व मंत्री एवं विधायक मनकापुर रमापति शास्त्री विधायक कटरा बाजार बावन सिंह कर्नलगंज विधायक अजय सिंह मेहनौन विधायक विनय कुमार द्विवेदी तरबगंज विधायक प्रेम नारायण पांडे गोंडा सदर विधायक प्रतीक भूषण शरण सिंह एमएलसी अवधेश कुमार सिंह मंजू सिंह पूर्व जिला अध्यक्ष पीयूष मिश्रा सूर्य नारायण तिवारी रमाकांत तिवारी महामंत्री आशीष त्रिपाठी राकेश तिवारी जसवंत लाल सोनकर मीडिया प्रभारी राघवेंद्र ओझा सहित सभी ने उन्हें शुभकामनाएं एवं बधाई दी।