Uncategorised
इटियाथोक, गोंडा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्थापित बीपीएचयू लैब का शुभारंभ बुधवार को क्षेत्रीय विधायक विनय द्विवेदी, मंडल अध्यक्ष संतोष चौरसिया एवं अधीक्षक डाक्टर सुनील कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर शुभारंभ किया।अधीक्षक डाक्टर सुनील कुमार ने बताया इस जांच प्रयोगशाला के चालू हो जाने से मरीज को एक ही छत के नीचे सभी जांच होगी और मरीजों को अब जिला मुख्यालय नहीं जाना पड़ेगा।इस मौके पर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष मनोज वर्मा, महामंत्री रामनाथ मौर्य, प्रधान संघ अध्यक्ष ज्योति चंद्र तिवारी,कक्कू सिंह,पीढ़ी मिश्र, सुनील द्विवेदी आदि मौजूद रहे।