इटियाथोक,गोंडा। गुरुवार को स्थानीय ब्लाक मुख्यालय पर किसान मेले का आयोजन हुआ।
जिसमे शासन द्वारा किसानों के कल्याण हेतु चल रही योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।
शुभारंभ ब्लाक प्रमुख पूनम द्विवेदी ने फीता काटकर किया।प्रदर्शनी में स्थानीय बाल विकास परियोजना, कृषि विभाग,वन विभाग, पशु चिकित्सा,मृदा परीक्षण एवं स्वास्थ्य विभाग की सराहनीय प्रस्तुति दिखी।
कार्यक्रम में उप कृषि निदेशक प्रेम कुमार ठाकुर, जिला कृषि अधिकारी प्रमोद कुमार व सहायक विकास अधिकारी कृषि मजहर हुसैन व कृषि वैज्ञानिक राम लखन सिंह मौजूद रहे।ब्लॉक प्रमुख पूनम द्विवेदी ने सरकार की उपलब्धियों एवं किसानों को लाभ पहुंचाने वाली योजनाओं की जानकारी दी।कृषि वैज्ञानिक राम लखन सिंह ने कहा कि उपजाऊ खेती से ही कृषि क्षेत्र को आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है। सहायक विकास अधिकारी कृषि मजहर हुसैन ने जैविक खेती एवं मृदा परीक्षण तथा फसल सुरक्षा एवं किसान सम्मान निधि पर सार्थक परिचर्चा प्रस्तुत की।संगोष्ठी में कृषि उपनिदेशक व जिला कृषि अधिकारी ने अपने विचार रखे। प्रधान संघ अध्यक्ष ज्योति चंद्र तिवारी, सत्यव्रत ओझा, अंबरीश तिवारी, अखिलेश प्रजापति, अंकित कुमार, महेश कुमार वर्मा, रविंद्र सिंह, संदीप शुक्ल सहित क्षेत्र के किसान मौजूद रहे।