देश

नहीं थम रही हरे पेड़ों की अवैध कटान,नये रेंजर का लकटडकट्टों ने किया अवैध कटान से स्वागत

कारवाई ना होने से बेखौफ वन माफिया बंधुओं ने बीते 02 दिनों में 22 हरे सागौन के पेड़ काट कर बेच लिए।

 

नवाबगंज (गोंडा) केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री और विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह की भृकुटी तिरछी होने के बाद वन विभाग में बीते दिनों हडकंप मच गया था परिणामस्वरूप टिकरी रेंज के वन क्षेत्राधिकारी विनोद कुमार नायक सहित अन्य जिम्मेदारों को निलंबन का दण्ड मिला लेकिन क्षेत्र में अब भी प्रतिबंधित हरे पेड़ों की अवैध कटान रूकने का नाम नहीं ले रही है। सुशांत शुक्ला के नए वन क्षेत्राधिकारी की कमान संभालने के बाद अब वन माफियाओं ने बड़ी संख्या में सागौन, इमली और आम जैसे प्रतिबंधित हरे पेड़ों की अवैध कटान कर नए रेंजर को सलामी दे दी है। इस बारे में गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा शिकायत भी की गयी है।
क्षेत्र के लौव्वाबीरपुर गांव के बृजेश तिवारी ने शनिवार को जिला वन अधिकारी पंकज शुक्ला को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि गांव के ही वन माफिया कृष्ण गोपाल एवं कृष्ण कुमार पुत्रगण सरजू प्रसाद ने बीते साल 12 दिसंबर को पीड़ित की जमीन में लगा आम का पेड़ चोरी से काट लिया था। उस समय तत्कालीन रेंजर विनोद नायक से शिकायत के बाद वन विभाग ने लकड़ी की नाप-जोख कर आरोपियों को ही सुपुर्द कर दी और कोई कार्रवाई नहीं की। मामला ठंडा होने के बाद वन कर्मियों से सांठगांठ कर आरोपियों ने लकड़ी बेच ली थी।
पीड़ित ने बताया कि इन्हीं आरोपियों ने बीते एक सप्ताह में 01 इमली का विशाल हरा पेड़ और 08 सागौन के हरे पेड़ भी काट कर बेच डाले। शिकायत के बाद मौके पर पंहुचे वन विभाग के कर्मियों ने फिर एक बार लकड़ी के नाप-जोख का ढोंग किया लेकिन कारवाई नहीं की। पीड़ित ने बताया कि कारवाई ना होने से बेखौफ वन माफिया बंधुओं ने बीते 02 दिनों में 22 हरे सागौन के पेड़ काट कर बेच लिए।
इस संबंध में नवागत वन क्षेत्राधिकारी सुशांत शुक्ला ने कहा कि किसी भी हालत में अवैध कटान करने वाले लकटडकट्टों को बख्शा नहीं जायेगा। इस मामले में एफआईआर दर्ज करा कर नियमानुसार आरोपियों पर कारवाई की जायेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}