क्राइमUncategorised

अज्ञात व्यक्ति के शव की हुई पहचान, निमंत्रण के लिये घर से निकले व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

अज्ञात व्यक्ति के शव की हुई पहचान, निमंत्रण के लिये घर से निकले व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

गोण्डा। परसपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सकरौर में बड़ी मुंगही बंधे के समीप रविवार की शाम को संदिग्ध परिस्थितियों में अज्ञात एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप हो गया। और ग्रामीणों की काफी भीड़ जुट गयी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की गहनता से जांच करते हुए शव के पहचान का प्रयास किया। लेकिन उस समय मृतक का शिनाख्त नही हो पाया। व्यक्ति को मारकर बंधे के पास फेंके जाने की आशंका जताते हुए क्षेत्र में चर्चा का विषय रहा है। पुलिस के मुताबिक- मृतक के सिर के पीछे रोड पर लगे कंकड़ का घाव है। पुलिस का दावा है कि गर्मी के वजह से उसका मृत्यु होना प्रतीत हो रहा है। उसके शरीर पर मारने पीटने का कोई चोट नहीं है। चौकीदार रामदेव की फौती सूचना पर पहुंचे उपनिरीक्षक पवन कुमार सिंह मय हमराही कॉन्स्टेबल पुष्पेन्द्र सिंह, कॉन्स्टेबल अभिषेक यादव पुलिस टीम ने पंचायत नामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है।

सोमवार को दोपहर बाद पुलिस ने प्रेसनोट जारी करके ग्राम मुंगही सकरौर के पास बन्धे पर मिले अज्ञात व्यक्ति का शव के शिनाख्त होने की जानकारी दी।सोमवार को अजय सिंह निवासी फिरोजपुर पवारन थाना रूदौली अयोध्या ने पुलिस को सूचना देकर कहा कि उसके पिता दल सिंह उम्र करीब 70 वर्ष, 16 जून को घर से अपनी रिस्तेदारी में परसपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जसकरन पुरवा डेहरास में ब्रम्हदेव सिंह के घर पर तेरहवीं भोज में शामिल होने के लिये निकले थे। परन्तु वहाँ नही पहुँचने पर परिजनों ने उनकी खोज बीन शुरू किया। पिता की मृत्यु की जानकारी मिलते ही परिजनों में मातम छा गया।

इस बाबत थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को अपने कब्जे में लिया। पीएम रिर्पोट आने पर ही मौत का कारण स्पष्ट होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}