Uncategorised

आईएएस बन देश सेवा करना चाहती है जयप्रभा ग्राम की स्मृति, पढ़ें संघर्ष की पूरी कहानी

पत्रकार की बेटी ने जिले का बढ़ाया मान,गाड़े सफलता के झंडे

 

इटियाथोक,गोंडा। महाराजगंज (जयप्रभा ग्राम) की स्मृति शुक्ला ने अपने लगन से वह कर दिखाया, जिसका सपना हर मां-बाप देखता है।इस मेधावी छात्रा ने 12 वीं में विज्ञान वर्ग से जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। 482 यानी 96.6 प्रतिशत अंक हासिल किया है।स्मृति ने यह साबित किया, कि सार्थक प्रयास से सफलता के शिखर तक पहुंचना मुमकिन है। खरगूपुर नगर पंचायत स्थित श्री गांधी आदर्श विद्यालय इंटर कॉलेज की इस मेधावी छात्रा ने 100 पूर्णांक निर्धारित विषय हिंदी में 96, अंग्रेजी में 95, भौतिक विज्ञान 97, रसायन विज्ञान 97, जीव विज्ञान में 97 अंक पाया है।आपको बता दें, कि यूपी बोर्ड 12वीं विज्ञान वर्ग से जिले में स्मृति दूसरे स्थान के साथ टॉप करने में सफलता हासिल की है।

गौरतलब है कि स्मृति ने दो साल पहले मैट्रिक में भी बढ़िया रैंक हासिल किया था। इस सफलता से उसका हौंसला बढा। फिर उसने मन ही मन ठान लिया कि आगे टॉपर लिस्ट में जगह बनानी है।उसने बताया, कि इसके बाद वह नियमित स्कूल की कक्षाओं में पढ़ाई की।घर पर मां रजनी शुक्ला के कामों में हाथ बंटाने के साथ ही लगन से तैयारी करती।उसने बताया कि परीक्षा में उसके शिक्षक व पत्रकार पिता अरविंद शक्ल का टिप्स भी मिला।मेधावी छात्रा के इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सुब्रत राजन पांडे, राजेंद्र शुक्ल, संदीप मिश्र, राकेश शक्ल, राम सुमिरन गुप्ता, शैलेंद्र श्रीवास्तव, विद्या प्रसाद, आशुतोष शुक्ल, आलोक शुक्ल, बाबा दिनेश कुमार शुक्ल, दादी सुशीला शुक्ला ने हर्ष व्यक्त किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}