Uncategorised

नम आंखों से मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन, मुस्तैद रही पुलिस

क्षेत्राधिकार सदर शिल्पा वर्मा विसर्जन स्थल पर रहीं मौजूद

इटियाथोक,गोंडा। कस्बा इटियाथोक में मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन बिसुही नदी के तट पर किया गया।इसके लिए प्रशासन की ओर से व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रही।सुरक्षा के मद्देनजर कोई अप्रिय घटना न हो, इसे देखते हुए पुलिस अलर्ट मोड पर रही।इस दौरान ड्रोन से भी निगरानी रखी गई।नम आंखों से प्रतिमा का विसर्जन किया।मंगलवार को विधि-विधान पूर्वक पूजन अर्चन करने के बाद मां दुर्गा की प्रतिमा को अलग-अलग संसाधनों से बिसुही नदी,भटपुरवा, लक्ष्मणपुर लाल नगर, पूरे सिधारी, कुरासी नहर पुल, तिर्रे-मनवर, पेड़ार नदी, बिनोहुनी, गोसेद्रपुर (कोल्हुवा) पोखरा व विजय गढ़वा ग्राम पंचायत के बेतहनिया घाट तक पहुंचाया गया। मां के जयकारे के साथ भक्तों की टोली ने कस्बों व मुख्य मार्गों का भ्रमण कर एक दूसरे को आस्था से जोड़ा। श्रद्धालु डीजे पर मां का गुणगान करते हुए झूमते नजर आए। एक दूसरे पर गुलाल उड़ाते हुए मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया।थाना पुलिस अलर्ट रही।क्षेत्राधिकारी सदर शिल्पा वर्मा ने विसर्जन स्थल पर पहुंच कर जायजा लिया।प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार त्रिगुणायक मय फोर्स गश्त करते रहे।कस्बे में विसर्जन स्थल पर ग्राम प्रधान अशोक कुमार वर्मा, खंड विकास अधिकारी इंद्रावती वर्मा, सहायक विकास अधिकारी पंचायत परमात्मा दीन, राजस्व निरीक्षक देवी प्रसाद, राजस्व लेखपाल राम बहादुर यादव मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}