पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया
पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेश शुक्ल ने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया
इटियाथोक,गोंडा। पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का 50 वां जन्मदिन कार्यकर्ताओं ने केक काटकर धूमधाम से मनाया।शनिवार को रामदेव प्रसाद शुक्ल इंटर कॉलेज इटियाथोक में पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार शुक्ल ने अखिलेश यादव के चित्र के समक्ष केक काटकर जन्मदिन मनाया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपने सुप्रीमो के लंबी आयु की कामना की। पूर्व जिला अध्यक्ष श्री शुक्ल ने अपने संबोधन के दौरान कार्यकर्ताओं से आह्वान किया,कि 2024 के लोकसभा चुनाव में मंडल के सभी चारों सीटों पर विजय श्री दिलाकर सपा का परचम लहराना है।यही राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए जन्मदिन का तोहफा होगा।जमाल मोहम्मद चौधरी, मंशाराम मिश्र, हरेंद्र कुमार पांडे,मनोज कुमार मिश्र, अशोक दूबे,सुनील तिवारी,रितेश शुक्ल,अटल बिहारी पांडे,अशोक शुक्ल , कर्ता राम यादव, देवी प्रसाद तिवारी,संजय सिंह, राजेश वर्मा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।