Uncategorised

इटियाथोक में धूमधाम से मनाई गई भगवान परशुराम जयंती

समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार शुक्ल ने मनाया परशुराम जयंती

 


इटियाथोक, गोंडा।आज यानी 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जा रहा है। हर साल वैशाख मास के शुक्लपक्ष की तृतीया तिथि को यह पर्व मनाया जाता है। हिंदू धर्म में इस पर्व का खास महत्व होता है। क्योंकि इसी दिन भगवान परशुराम की जयंती मनाई जाती है। हिंदू मान्यता के अनुसार उन्हें भगवान विष्णु का छठा अवतार माना जाता है, जो कि पृथ्वी पर अन्याय और अधर्म का नाश करने के लिए त्रेतायुग में अवतरित हुए थे। ज्ञान, तप और शक्ति के प्रतीक माने जाने वाले भगवान परशुराम अष्टचिरंजीवी में से एक हैं और हर युग में पृथ्वी पर मौजूद रहते हैं।

इसी कड़ी में आज यानी रविवार को समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार शुक्ल ने मेहनौन विधानसभा अंतर्गत इटियाथोक कस्बा स्थित अपने कैंप कार्यालय में एक कार्यक्रम का आयोजन किया।इस अवसर पर दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे। समाजवादी पार्टी के पूर्व अध्यक्ष श्री शुक्ल ने भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।सूर्यपाल पांडे,राजेंद्र प्रसाद शुक्ल एडवोकेट,जगदंबा प्रसाद दुबे, मनोज कुमार मिश्र, बंशीधर दुबे,सौरभ शुक्ल,सुनील शुक्ल,महंत अमृत लाल सिंह , शिवनाथ गौतम, धर्मेंद्र सिंह,राजेश वर्मा ,अशोक दुबे बीडीसी, रितेश शुक्ल ,अनिरुद्ध तिवारी, राजेंद्र तिवारी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।(रिपोर्ट नागेश्वर सिंह)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}