Uncategorised
तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, आगे के हिस्से का उड़ा परखच्चा, दो युवक घायल
प्रत्यक्ष दर्शियों की मानें, तो सड़क पर बिखरी गिट्टी और तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह

इटियाथोक,गोंडा। थाना क्षेत्र अंतर्गत बाबागंज मार्ग स्थित रमवापुर नायक चौराहे के पास एक कार पेड़ से टकराकर खाई में गिर गई।हादसे में कार सवार दो लोग घायल हो गए।घायलों की पहचान अयाह पंचायत के मजरा गांव रानी जोत निवासी मुकेश पुत्र रामराज व खालिद पुत्र लिल्लाही के रूप में हुई हैं। दोनों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।परिजनों की मानें, तो शुक्रवार सुबह खालिद और गांव के मुकेश धानेपुर से लौट रहे थे।अभी वह रमवापुर नायक चौराहा पार करके जियाउकपुरवा के पास पहुंचे ही थे, कि तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई और खाई में जा गिरी।स्थानीय लोगों के मुताबिक, सड़क पर बिखरी गिट्टी और तेज रफ्तार हादसे का मुख्य कारण बना।
