Uncategorised

आग लगने से कई किसानों की फसलें जलीं

हल्का लेखपाल अतुल गुप्ता ने मौके की जांच कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को देने की बात कही

इटियाथोक, गोंडा। ब्लॉक क्षेत्र के एक गांव में आग लगने से तीन किसानों के खेतों में खड़ी फसलें जलकर नष्ट हो गईं। किसानों का कहना है, कि अज्ञात कारणों से आग लगी थी।इटियाथोक विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत अयाह के मजरा भडजोतिया निवासी इलियास ने बताया कि मंगलवार देर शाम हवा के तेज झोंकों से कहीं से आग की चिंगारी खेत में जा गिरी। इससे दो बीघा गेहूं की पकी फसल जल गई। देखते ही देखते पड़ोसी बबलू की एक बीघा और छेद्न डेढ बीघा फसल आग की चपेट में आकर जल गई। ग्रामीणों की अथक प्रयास के बाद बेकाबू हुई आग पर काबू पाया जा सका। मामले में हल्का लेखपाल अतुल गुप्ता का कहना है मौके की जांच कर हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}