Uncategorised

इटियाथोक में कई निजी अस्पतालों पर सीएमओ का छापा, एक हॉस्पिटल सील, एएनएम पर लटकी कार्रवाई की तलवार

बोले मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जांच के बाद होगी सख्त कार्रवाई

इटियाथोक, गोंडा। थाना क्षेत्र के हरैया झूमन में रविवार दोपहर को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतलाल पटेल ने अपनी टीम के साथ कई निजी अस्पतालों और लैब सेंटरों पर छापेमारी की।इस दौरान वहां अफरातफरी का माहौल बना रहा।आरोप है, यहां एक निजी अस्पताल की गंभीर लापरवाही ने परिवार की खुशियां छीन लीं।जिसमें नवजात की मौत हो गई।कयास लगाया जा रहा, कि शायद उसी के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की नींद टूटी और कार्रवाई के नाम पर यह खानापूर्ति की गई है।मामला देहात कोतवाली क्षेत्र के सिस‌ऊर अंदूपुर गांव की रजनी से जुड़ा है।उन्हें शुक्रवार को प्रसव के लिए इटियाथोक के हरैय्याझूमन स्थित  अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

जन चर्चा है,
परिजनों को सूचित किए बिना प्रसूता महिला का ऑपरेशन कर दिया गया, जिसके बाद नवजात की मौत हो गई।फिलहाल, अब प्रसूता रजनी का इलाज गोंडा के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।वहीं पीड़ित परिवार ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए इटियाथोक थाने में अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराया है। इसी क्रम में रविवार को सीएमओ संत लाल पटेल ने मैट्रो अस्पताल पहुंचकर कर्मचारियों से पूछताछ की। इसके बाद उन्होंने सामने स्थित तृषा लैब सेंटर का भी निरीक्षण किया। उसके बाद इटियाथोक-बाबागंज मार्ग पर स्थित जेपी हॉस्पिटल के प्रबंधक से भी पूछताछ की गई। छापे की सूचना मिलते ही राज पैथोलॉजी सेंटर का संचालक दुकान छोड़कर फरार हो गया।सीएमओ श्री पटेल ने बताया कि संबंधित अस्पतालों की जांच की जा रही है।जेपी अस्पताल के ओटी रूम को सील किया गया है।जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।(रिपोर्ट नागेश्वर सिंह )

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}