Uncategorised
परिषदीय विद्यालय में वितरित किए गए अंकपत्र
बच्चों को प्रोत्साहन राशि देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया

इटियाथोक,गोंडा. गुरुवार, इटियाथोक शिक्षा क्षेत्र अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय इटियाथोक में अंकपत्र वितरण व विदाई समारोह का आयोजन किया गया. प्रभारी प्रधानाध्यापक डाक्टर रामराज ने बताया,कि कक्षा पांच उत्तीर्ण बच्चों को अंकपत्र व स्थानांतरण प्रमाणपत्र वितरित किया गया. पुरस्कार स्वरूप बच्चों को लंचबॉक्स, पेंसिल शॉर्पनर ,इरेजर व प्रोत्साहन राशि दिया गया.नवप्रवेशी बच्चों का स्वागत किया गया ,सभी बच्चों को जलपान कराया गया।मौके पर समाजसेवी मुन्ना, जितेन्द्र प्रकाश मौर्य,आरपी दिलीप कुमार वर्मा,सुधाकर शुक्ल, सत्य प्रकाश गौतम सहित समस्त विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा.
