Uncategorised

नवागत कोतवाल कमलाकांत त्रिपाठी ने संभाला कार्यभार:कहा- क्षेत्र में बेहतर कानून व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे

नवागत कोतवाल श्री त्रिपाठी ने टीम वर्क और अनुशासन पर जोर देने की बात कही

oplus_8388608इटियाथोक,गोंडा। नवागत कोतवाल कमलाकांत त्रिपाठी ने कार्यभार संभाल लिया है।इससे पहले वह जिले के कई थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।उनकी कानून व्यवस्था संबंधी कार्यशैली की सराहना की जाती रही है।कार्यभार ग्रहण करने के बाद कोतवाल श्री त्रिपाठी ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा, कि क्षेत्र की जनता को निष्पक्ष, पारदर्शी और संवेदनशील पुलिसिंग का अनुभव कराना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने अपराध पर लगाम कसने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा फरियादियों की शिकायतों का शीघ्र समाधान करना उनका लक्ष्य है। महिला सुरक्षा और नशा मुक्ति जैसे मामलों में विशेष कार्ययोजना बनाई जाएगी। इससे पहले कोतवाली परिसर में पुलिस स्टाफ के साथ बैठक हुई। इसमें कोतवाल ने टीम वर्क और अनुशासन पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्र में पुलिस और आम जनता के बीच विश्वास की डोर को मजबूत किया जाएगा। इससे अपराध नियंत्रण में आमजन की भागीदारी सुनिश्चित हो सकेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी।जुआ, शराब माफिया और छेड़छाड़ जैसे मामलों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके लिए गश्त प्रणाली को अधिक सक्रिय और तकनीकी रूप से सशक्त बनाया जाएगा।इटियाथोक निवासियों ने नए कोतवाल के आगमन का स्वागत किया है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि क्षेत्र में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण होगा और पुलिसिंग व्यवस्था में सुधार आएगा। (रिपोर्ट नागेश्वर सिंह)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}