Uncategorised

इटियाथोक के थाना प्रभारी कृष्ण गोपाल राय का स्थानांतरण, अब कमलाकांत होंगे नये कोतवाल

पुलिस विभाग में बड़ा उलटफेर, पांच थानाध्यक्ष सहित आठ ट्रांसफर, एक निरीक्षक का छिना प्रभार, दो को मिली नई तैनाती

गोंडा। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए थानों में बड़ा उलटफेर किया है।जिसमें सात निरीक्षक और एक उपनिरीक्षक का स्थानांतरण किया गया है।जिले में कानून व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए  पुलिस अधीक्षक श्री जायसवाल ने थानों में बड़े फेरबदल किए हैं।इस बदलाव के तहत थानाध्यक्ष और निरीक्षकों की जिम्मेदारियां भी बदली गई हैं।ताकि अपराध नियंत्रण की दिशा को और मजबूती मिल सके।जारी आदेश के अनुसार, तरबगंज थानाध्यक्ष रहे कमलाकांत त्रिपाठी को इटियाथोक थाने की कमान सौंपी गई है।वहीं अपराध शाखा में तैनात श्रीधर पाठक को तरबगंज थाने का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है।

पुलिस लाइन में तैनात चंदन कुमार को थाना उमरी बेगमगंज भेजा गया है। जहां उन्हें नई जिम्मेदारी दी गई है।इसके अलावा, उमरी बेगमगंज के प्रभारी निरीक्षक गोविंद कुमार को खरगूपुर थाने में प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। अतिरिक्त निरीक्षक अरविंद यादव, जो पहले मोतीगंज में तैनात थे। उन्हें प्रभारी निरीक्षक धानेपुर की जिम्मेदारी दी गई है। धानेपुर के प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह को हटाकर सीधे पुलिस लाइन भेज दिया गया है।इसे प्रशासनिक कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है।वहीं खोड़ारे के थानाध्यक्ष यशवंत कुमार सिंह को मोतीगंज में अतिरिक्त निरीक्षक बनाया गया है। इसी क्रम में इटियाथोक के थाना प्रभारी कृष्ण गोपाल राय को खोड़ारे थाने का प्रभार मिला है।

(रिपोर्ट नागेश्वर सिंह)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}