Uncategorised

अज्ञात कारणों से घर में लगी आग, गृहस्थी का सामान राख

आगजनी में गृहस्वामी का हजारों का नुकसान

 


इटियाथोक,गोंडा। थाना क्षेत्र के अमारे भरिया गांव में एक मजदूर के घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई।इससे घर गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया।आग से हजारों रुपयों के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।बुधवार की देर रात इटियाथोक थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत शिवपुरिया के मजरे अमारेभरिया गांव निवासी सुरेश के फूस घर में अचानक आग की लपटें देखकर पड़ोसियों ने शोरगुल मचाया।देखते ही देखते आग पूरे घर में फैल गई।आग इतनी तेज थी कि मोहल्ले के लोग कुछ समझ पाते तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। गांव के लोग हैंडपंप से पानी लेकर आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगे।लगभग दो घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका।आग लगने से सुरेश के घर में रखा अनाज, कपड़े, बर्तन व चारा काटने वाली मशीन के साथ ही पूरी गृहस्थी जलकर खाक हो गई।खबर है, सुरेश पंजाब प्रांत के लुधियाना शहर में रहकर मजदूरी का काम करते हैं।पत्नी कल्पना दो दिन पहले अपने बच्चों को लेकर मायके चली गई थी।आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।ग्रामीण ने बताया सुरेश की आर्थिक स्थिति कमजोर है। मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था।मामले की जानकारी हल्का लेखपाल अरविंद कुमार को दी गई है। (रिपोर्ट नागेश्वर सिंह)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}