इटियाथोक, गोंडा। राष्ट्रीय छात्र पंचायत ने बिसुही पुल पुनर्निर्माण के लिए तीसरे दिन भी हस्ताक्षर अभियान जारी रखा।अब तक असंख्य लोग इस अभियान में भाग लेकर अपनी उपस्थिति दर्ज कर चुके हैं।क्षेत्रीय लोगों का कहना है, कि अंग्रेजी हुकूमत में बना यह पुल अब खस्ताहाल हो चुका है।स्थानीय लोगों की मांग है कि जल्द से जल्द नया पुल बनाया जाए। जनता इंटर कॉलेज के छात्र सुरेंद्र कनौजिया बताते हैं, कि सुबह जब हम स्कूल जाते हैं तो एक से डेढ़ घंटे का जाम पड़ने के कारण कॉलेज देर से पहुंचता हूं। सूरज जायसवाल ने बताया कि मैं स्थानीय व्यापारी हूं मेरा एक दुकान पुल के इस पार तथा एक दुकान उस पार है। आए दिन पुल पर लगने वाले जाम के झाम में फंसकर तंग आ चुका हूं। कार्यक्रम संयोजक युगांक मिश्र ने बताया 3231 लोगों ने हस्ताक्षर कर एक ही स्वर में कहा, कि इस पुल का नवनिर्माण बहुत ही आवश्यक है। उन्होंने कहा कि हस्ताक्षर अभियान अनवरत चलता रहेगा कि जब तक कोई सक्षम अधिकारी इस विषय पर वार्ता नहीं करते। सिद्धेश सोनी, अल्तमस इदरीसी, अयान चौधरी, विवेक सोनी, विकाश द्विवेदी, नितिन शर्मा, ओम प्रकाश यादव आदि मौजूद रहे।
Back to top button
error: Content is protected !!
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] {
margin-bottom: 40px;}