Uncategorised

खड़ंजा उजाड़ने के विवाद में मारपीट, चार के खिलाफ मुकदमा

पीड़ित ने लगाया आरोप,दो दिन पहले विपक्षियों ने खड़ंजा उजाड़ कर गन्ने में आग लगा दिया था

इटियाथोक, गोंडा। खड़ंजा उजाड़ने, मारपीट करने और गन्ना जलाने के आरोप में पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर महिला सहित चार लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया है।इटियाथोक कोतवाली क्षेत्र के बेलवा बहुता निवासी रमाकांत मिश्र का आरोप है, कि दो दिन पूर्व रास्ता (खड़ंजा) विवाद को लेकर थाना क्षेत्र के ही सेखुई गांव निवासी टार्जन पुत्र शिव बालक, सूरसती पत्नी शिव बालक व बेलवा बहुता के अनुपम उर्फ रामबाबू और जय किशन ने रास्ता विवाद को लेकर खड़ंजा उखाड़ डाला और गन्ने के खेत में आग लगा दिया।पीड़ित का यह भी आरोप है, कि ऐसा करने से मना करने पर विपक्षियों ने गाली गलौज देते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। मामले में थाना प्रभारी कृष्ण गोपाल राय का कहना है कि पीड़ित रमाकांत के तहरीर पर टार्जन,सूरसती,अनुपम व जयकिशन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}