Uncategorised

किसानों ने घटतौली का लगाया आरोप,क्रय केंद्र पर अफरातफरी का रहा माहौल

पीड़ित किसान ने घटतौली का लगाया आरोप

इटियाथोक, गोंडा। बलरामपुर चीनी मिल के इटियाथोक (ए) गन्ना क्रय केन्द्र पर बुधवार सुबह बगाही गांव के किसान बालक राम तिवारी द्वारा एक कुंतल 45 किग्रा गन्ने की घटतौली की शिकायत के बाद आक्रोशित किसानों ने कुछ समय के लिए तौल बंद करा दिया।काफी गहमागहमी और अफरातफरी के बीच अंततः किसानों को समझाकर तौल पुनः चालू कराया गया।किसानों का कहना है, कि उन्हें गन्ना बेचने में कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।किसान बालक राम तिवारी ने बताया, कि उन्होने धर्म कांटे पर अपने गन्ने का वजन ट्राली समेत तैंतीस क्विंटल 30 किलो दर्ज कराया था।हालांकि, जब इसी गन्ने को क्रय केंद्र ‘इटियाथोक ए’ पर तोला गया, तो उसका वजन इकतीस क्विंटल 85 किलो निकला।किसानों के अनुसार, इस तरह एक क्विंटल 45 किलो गन्ने का वजन कम बताया गया, जिससे वे भड़क गए।

किसानों ने तौल लिपिक पर घटतौली का आरोप लगाते हुए मिल प्रबंधन से कार्रवाई की मांग की है।किसानों के भारी विरोध के बाद दूसरी बार गन्ना दंड तुला से वजन कराया गया।मौके पर मौजूद तौल लिपिक रवि वर्मा ने बताया कि वजन में ज्यादा अंतर नहीं है, 20 से 30 किलो का अंतर स्वीकार किया।इस संदर्भ में गन्ना उप प्रबंधक संजय सिंह से फोन पर संपर्क साधा गया लेकिन बात नहीं हो पाई।(रिपोर्ट नागेश्वर सिंह)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}