Uncategorised
Related Articles
Check Also
Close
इटियाथोक, गोंडा। ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता संत सहज वन इंटर कॉलेज के खेल मैदान में मंगलवार को संपन्न हुई।खेल का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक विनय कुमार द्विवेदी और बीईओ उपेंद्र त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया। प्राथमिक स्तर के पचास मीटर दौड़ प्रतियोगिता में बालक वर्ग में सुधीर और बालिका वर्ग में संजना ने पहला स्थान प्राप्त किया।वहीं प्राथमिक स्तर की सौ मीटर दौड़ में बालक वर्ग में नईम और बालिका वर्ग मे सिद्धि ने बाजी मार लिया। उच्च प्राथमिक स्तर की सौ मीटर दौड़ प्रतियोगिता के बालक वर्ग में आलोक शुक्ल और बालिका वर्ग में पिंका ने पहला स्थान प्राप्त किया।लंबी कूद प्रतियोगिता में बालक वर्ग में दीपक और बालिका वर्ग में करीना अव्वल रहीं।गोला फेंक प्रतियोगिता के बालक वर्ग में दीपक और बालिका वर्ग आकांक्षा तिवारी पहले पायदान पर रहीं।
चक्का फेंक के बालक वर्ग में मोहित व बालिका वर्ग मे आकांक्षा ने बाजी मारी।प्राथमिक स्तर की कबड्डी में न्याय पंचायत करमडीह कला और सोमरही विजयी रही।कार्यक्रम में संत सहज वन इंटर कालेज के प्रधानाचार्य राजेंद्र तिवारी,मुजेहना के ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मंशाराम वर्मा, शैक्षिक संगठनों के अध्यक्ष तथा शिक्षक दिलीप, राकेश यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।मंच का संचालन सुभाष शुक्ल व दुर्गा प्रसाद ने किया।(रिपोर्ट नागेश्वर सिंह)