
इटियाथोक, गोंडा। थाना क्षेत्र के भवानीपुर खुर्द पुलिस चौकी अंतर्गत गोंडा- बलरामपुर हाईवे पर गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।स्थानीय पुलिस और लोगों द्वारा उसे डायल एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।हादसा सोमवार करीब तीन बजे गांधी चबूतरा चौराहा के आगे हुआ।कोतवाली देहात क्षेत्र के भंडहा गांव निवासी दिलीप वर्मा (30) पुत्र गुरू प्रसाद ट्रैक्टर-ट्रॉली में गन्ना लादकर उसे बलरामपुर चीनी मिल ले जा रहे थे। अचानक ट्राली में लगा लोहे का हुक टूट जाने से दिलीप ट्रैक्टर पर अपना नियंत्रण खो बैठे और ट्रॉली सड़क पर पलट गई।जिससे वह सड़क पर गिर गए और उनका पैर टूट गया।यह मंजर देख जुटे आसपास के लोगों ने स्थानीय पुलिस चौकी को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायल को बलरामपुर अस्पताल भेजा है।(रिपोर्ट नागेश्वर सिंह)
Back to top button
error: Content is protected !!
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] {
margin-bottom: 40px;}