इटियाथोक, गोंडा। रोडवेज बस से टकरा कर युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने डायल एम्बुलेंस की मदद से घायल युवक को इलाज के लिए गोंडा मेडिकल कालजे भेजा है।जहां डाक्टर ने उसकी हालत चिंताजनक देखते हुए उसे लखनऊ रेफर कर दिया है।घटना कोतवाली इटियाथोक के नव्वागांव के मुख्य मार्ग का है।शनिवार की सुबह कैसरबाग डिपो बस संख्या यूपी- 41-एटी 3512 सवारी लेकर बलरामपुर के लिए निकली। बताया जाता है, रोडवेज बस जैसे ही इटियाथोक थाना क्षेत्र के नव्वागांव के पास पहुंची, उसी समय मार्ग के एक तरफ खड़ा युवक अचानक बस के सामने कूद पड़ा।प्रत्यक्षदर्शियों की मानें, तो बस की रफ्तार तेज होने से युवक बस के आगे की साइड लगे बोनट से टकरा कर जमीन पर गिर पड़ा।बस की जोरदार ठोकर से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।लोगों ने एम्बुलेंस की मदद से इलाज के लिए उसे मेडिकल कालेज भेजा।जहां उसकी हालत नाज़ुक देखते हुए डाक्टर ने लखनऊ ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया है। वहीं खबर है, कि बस चालक मौके से वाहन को लेकर कोतवाली इटियाथोक लाकर खड़ा कर हादसे की सूचना पुलिस को दे दी है।चालक लल्लू ने बताया बस जैसे नव्वागांव के पास पहुंची उसी दौरान मार्ग के बाई तरफ खड़े एक युवक दोनो हाथ उठाकर बस के सामने कूद पड़ा।बस के परिचालक आलोक ने घटना की लिखित सूचना इटियाथोक कोतवाली पुलिस को दी है।युवक की पहचान चन्दन लाल (25) पुत्र राम छबीले के रूप में हुई है।घायल युवक के भाई श्याम सुन्दर ने बताया कि मेरे दादा गुरबचन के निधन होने की सूचना पर उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए चंदनलाल हाल ही में गुजरात से घर आए हुए थे।वह गुजरात में रहकर मेहनत मजदूरी का काम करते है।शनिवार सुबह वह गुजरात वापस जाने के लिए घर से निकले थे। थाना प्रभारी कृष्ण गोपाल राय ने बताया कि वाहन कब्जे में लेकर पुलिस जांच में जुटी है।
Back to top button
error: Content is protected !!
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] {
margin-bottom: 40px;}