Uncategorised

ट्रक ने कार को मारी टक्कर, युवकों ने चालक को पीटकर किया लहूलुहान 

इटियाथोक पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही

………ट्रक ड्राइवर राजन सिंह….………

 सोमवार दोपहर करीब तीन बजे एक ट्रक चालक से कार सवार युवकों ने मारपीट की।इस बात को लेकर इटियाथोक चौराहे के पास खरगूपुर मोड़ पर काफी देर तक अफरातफरी और गहमागहमी का माहौल रहा।हुवा यूं कि एक ट्रक द्वारा कार को हल्की टक्कर मारने के बाद काफी विवाद खड़ा हो गया। तैश में आकर कार सवार युवकों ने ट्रक चालक को पीटकर लहूलुहान कर दिया।जिसके चलते चौराहे पर लंबा जाम लग गया।यह घटना खरगूपुर मोड़ पर उस समय हुई जब  ट्रक मोड़ते समय सामने से आ रही कार के पिछला हिस्सा मामूली रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। इससे नाराज कार सवार चार-पांच युवक तुरंत ट्रक पर चढ़ गए और चालक को गाली-गलौच करते हुए मारपीट शुरू कर दी।आरोप है, उन्होंने ट्रक की चाबी भी छीन लिया।वहीं  कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव भदवा सोमवंशी निवासी ट्रक चालक राजन सिंह का आरोप है कि वह धानेपुर से बालू खाली करके रिसिया बहराइच जा रहे थे।इटियाथोक चौराहे पर वाहन मोड़ते समय यह घटना हुई।चालक राजन सिंह का आरोप है कि कार सवार लोगों ने उन्हें पीटा, उनके कपड़े फाड़ दिए और उनके जेब से रुपये भी निकाल लिए।नुकसान की भरपाई देने की बात कहने पर भी वे नहीं माने और गाड़ी की चाबी लेकर चले गए फिलहाल,इस मामले में पुलिस जांच पड़ताल करने में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}