Uncategorised

इटियाथोक ब्लाक मुख्यालय पर सचिवों ने काला पट्टी बांधकर जताया विरोध

सचिवों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द विचार नहीं किया गया, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा

इटियाथोक,गोंडा। सोमवार, इटियाथोक ब्लाक मुख्यालय पर प्रदेश स्तरीय पंचायत सचिव संगठन के आह्वान पर पंचायत सचिवों ने ऑनलाइन उपस्थिति के विरोध में काला फीता बांधकर प्रतीकात्मक प्रदर्शन किया।
ग्राम सचिवों का कहना है, कि ऑनलाइन उपस्थिति प्रणाली ग्रामीण क्षेत्रों की कार्यप्रणाली के अनुकूल नहीं है,और इससे फील्ड वर्क तथा पंचायत के नियमित कार्यों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। साथ ही अन्य विभागों का अतिरिक्त कार्य सचिवों पर अनावश्यक भार डाल रहा है।
प्रदेश संगठन के निर्देश पर काला फीता बांधकर विरोध जताने के बाद सभी ग्राम पंचायत सचिव शांति व अनुशासन के साथ अपने-अपने कार्य क्षेत्रों के लिए रवाना हुए, और नियमित दायित्वों का निर्वहन किया।सचिवों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द विचार नहीं किया गया, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।इस दौरान मुख्य रूप से सचिव शैलेंद्र मौर्य,जान्हवी तिवारी, हरिश्चंद्र शुक्ल, दिलीप कुमार उपाध्याय, रामकुमार सिंह, संदीप कुमार, देवेन्द्र कुमार पांडे, मोहन कुमार मंगलम, नववर्षांकुर नारायण शर्मा सहित अन्य सचिव मौजूद रहे।(रिपोर्ट नागेश्वर सिंह)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}