………फाइल फोटो मृतक अबू आमिर……..
इटियाथोक, गोंडा। सड़क हादसे में घायल युवक ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।घटना शुक्रवार देर शाम की है।गोंडा नगर कोतवाली क्षेत्र के मुर्गी फार्म चौराहा के पास यह भीषण हादसा हुआ।मृतक अबू आमिर अपने परिवार के साथ नवविवाहित पत्नी सुमैया को लेने लखनऊ जा रहे थे, तभी उनकी कार पलट गई। बताया जाता है,
23 नवंबर 2025 को इटियाथोक बाजार की सुमैया से अबू आमिर की शादी हुई थी।शादी के ठीक चार दिन बाद यह परिवार कुछ रस्म अदायगी के लिए लखनऊ जा रहा था। तभी गोंडा-लखनऊ मार्ग पर एससीपीएम पुलिस चौकी के पास कार चला रहे अबू आमिर को झपकी आ गई और इतने बड़े हादसे का कारण बना।आनन फानन में सभी घायलों को गोंडा शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान शनिवार को अबू आमिर ने आखरी सांस ली। फिलहाल, नगर कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं दुर्घटना में घायल हुए परिवार के अन्य सदस्यों का इलाज अभी चल रहा है।
Back to top button
error: Content is protected !!
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] {
margin-bottom: 40px;}