Uncategorised

मुंडन समारोह में डांस के दौरान मारपीट,जमकर चले लाठी-डंडे

कोतवाली पुलिस वायरल वीडियो की कर रही जांच

 

इटियाथोक, गोंडा।थाना क्षेत्र के रानीपुर गांव में एक मुंडन कार्यक्रम के दौरान नेपाल से आई महिला अदाकारा को देखने भीड़ इस कदर बेकाबू हो गई कि धक्का मुक्की के बीच लोग आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते लोग एक दूसरे पर लाठी डंडा लेकर टूट पड़े।इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जाता है,गांव निवासी राम सिंह वर्मा के यहां रविवार को मुंडन समारोह के अवसर पर महिला डांसर के कार्यक्रम का आयोजन होना था।यहां पड़ोसी देश नेपाल की मशहूर अदाकारा माया मगर को बुलाया गया था।ग्रामीणों की मानें, तो जैसे ही माया मगर स्टेज पर पहुंचीं वहां पर मौजूद सैकड़ों की संख्या में भीड़ उमड़ पड़ी।भोजपुरी गाने पर डांस के दौरान दर्शकों का मंच के आगे खड़े होने को लेकर होड़ लग गई।इसी बीच पहले धक्का मुक्की उसके बाद बवाल शुरू हो गया। थोड़ी ही देर में मामले ने इस कदर तूल पकड़ लिया कि नौबत मारपीट तक आ पहुंची।लोग आपस में ही लाठी डंडा लेकर भिड़ गए। मारपीट के घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि,वायरल हो रहे वीडियो की पुष्टि नहीं कर सकते। सूचना पर पहुंची इटियाथोक कोतवाली पुलिस ने कार्यक्रम को तत्काल बंद करवा कर डांस पार्टी को थाने ले आई।खबर है, बाद में उन्हें सुरक्षित नेपाल भेजा दिया गया।पुलिस वायरल वीडियो की पूरी गहनता से जांच करने में जुटी है।(रिपोर्ट नागेश्वर सिंह)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}