इटियाथोक,गोंडा। ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत मिश्रौलिया बाबूराम न्याय पंचायत की खेल प्रतियोगिता शनिवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय बेलवा बहुता में आयोजित की गई।जिसमें परिषदीय विद्यालयों के बच्चों ने अलग-अलग स्पर्धाओं में प्रतिभाग लिया। 50 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में प्राथमिक विद्यालय सेखुई द्वितीय के आदित्य एवं बालिक वर्ग में ही प्राथमिक विद्यालय बेलवा बहुता की छात्रा महर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग मे प्राथमिक विद्यालय बेलवा बहुता के आरिफ बालिका वर्ग मे प्राथमिक विद्यालय एकडंगा की सोनम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया कबड्डी( प्राथमिक स्तर) बालक वर्ग में प्राथमिक विद्यालय बेनीपुर व बालिका वर्ग मे प्राथमिक विद्यालय तीत गांव करूवापारा विजयी रहे।
खेल आयोजन नोडल शिक्षक सुरेश कुमार खेल अनुदेशक शिक्षक शिव कुमार द्वारा किया गया।कार्यक्रम में जितेंद्र तिवारी, वैभव त्रिपाठी, दुर्गेश द्विवेदी, अभय प्रताप, अमित अभिषेक, महेश, नवाब अली,नन्द लाल, हिमांशु,मोहम्मद वसी,आनंद पांडे, विजय, वेद प्रकाश,ए आर पी दीपक नामदेव आदि शिक्षक उपस्थित रहे।
Back to top button
error: Content is protected !!
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] {
margin-bottom: 40px;}