
इटियाथोक, गोंडा। थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पारा सराय के मजरा गांव पेमईपुरवा निवासी राम अचल के मकान में बुधवार दोपहर को शॉर्ट सर्किट से अचानक आग पकड़ ली। जिससे घर में रखा नकदी,कपड़ा, बर्तन, सिलाई मशीन,अनाज,साइकिल और अन्य जरूरी समान जलकर राख हो गया।आसपास के लोगों ने आग की लपट देख मौके पर पहुंच आग को बुझाने का भरसक प्रयास किया।लेकिन आग इतनी भीषण थी, कि चंद मिनटों में गरीब परिवार की पूरी गृहस्थी निगल गई।सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि क्षेत्रीय लेखपाल रजवंत कुमार को आगजनी की सूचना दे दी गई है। पीड़ित परिवार की हरसंभव मदद की जाएगी।(रिपोर्ट नागेश्वर सिंह)
Back to top button
error: Content is protected !!
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] {
margin-bottom: 40px;}