Uncategorised

शराब के नशे में चूर ट्रैक्टर चालक ने तोड़ दिए बिजली के पोल

अवर अभियंता के तहरीर पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमे की कार्रवाई 

 

इटियाथोक,गोंडा।शराब के नशे में धुत ट्रैक्टर चालक ने बिजली पोल को गिरा दिया।जिससे क्षेत्र के कई गांवों में अंधेरा छाया रहा।मामला विद्युत उपकेंद्र इटियाथोक ईस्ट फीडर अंतर्गत सदाशिव बाजार का है।यहां से मधईपुर गांव को जाने वाले रास्ते पर एक ट्रैक्टर चालक ने शराब के नशे में ग्यारह हजार केवीए बिजली के दो खंभों को गिरा दिया।बताया जाता है, कि शनिवार की रात ट्रैक्टर चालक उस रास्ते से गुजर रहा था। अत्यधिक नशे में होने के कारण वाहन अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गया। मौके पर दो खंभे टूटकर तार सहित धराशाई हो गया।सूचना पर सुरक्षा के दृष्टिगत तुरंत विद्युत सप्लाई को बंद कराया गया।स्थानीय लोगों की मानें, तो लगभग छत्तीस घंटे तक उपभोक्ता अंधेरें में रहे।सोमवार को विद्युत कर्मचारियों ने नया पोल गाड़ कर सप्लाई बहाल कराया है।अवर अभियंता अंकुर सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।(रिपोर्ट नागेश्वर सिंह)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}