Uncategorised
मनमानी फीस के विरोध में छात्र पंचायत ने मैराथन दौड़ का आयोजन किया
छात्र पंचायत ने 'रन फॉर एजुकेशन' के तहत सस्ती शिक्षा की मांग उठाई
इटियाथोक, गोंडा। मनमानी फीस के विरोध में छात्र पंचायत ने मंगलवार को ‘रन फॉर एजुकेशन’ मैराथन का आयोजन किया।आयोजन संझवल गांव स्थित धुसवा मेला स्थल से शुरू होकर जानकीनगर के मानसी इंटरनेशनल स्कूल पर जाकर समाप्त हुई।इससे पहले, छात्र पंचायत के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में लाल किले के पास हुए बम ब्लास्ट में मारे गए लोगों के लिए पांच मिनट का मौन रखकर शोक संवेदना व्यक्त की।मैराथन के दौरान छात्रों ने ‘सस्ती शिक्षा सबका अधिकार’ जैसे नारे लगाए।
ग्राम प्रधान संझवल दीप नारायण तिवारी,कटरा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि भवानी भीख शुक्ल, सुरेश पांडे, नितिन कुमार, भगवान चरण ओझा, शिवम तिवारी, अंकित तिवारी, दिलीप मिश्रा,विकास द्विवेदी, शिबू पांडेय,मोहित तिवारी, परमेंद्र वर्मा, राज नारायण शुक्ल सहित तमाम लोग मौजूद रहे।(रिपोर्ट नागेश्वर सिंह)