Uncategorised

सरकार ने नहीं सुनी तो खुद ही बना डाला जुगाड़ू पुल, जान हथेली पर रखकर नदी पार करते हैं लोग

जिम्मेदारों ने क्षेत्रीय लोगों को पुल निर्माण के नाम पर अभी तक सिर्फ आश्वासन ही दिया है

इटियाथोक, गोंडा। विकासखंड से एक हैरान करने वाला नजारा सामने आया है।यहां एक गांव की महिलाएं और बच्चे जान जोखिम में डालकर नदी पार करते हुए देखे जा सकते हैं। यहां के लोगों ने अपने ही हाथ से बिजली के खंभे का जुगाड़ू पुल बनाया है।वीडियो में नजर आ रहा है कि कई महिलाएं अपने सर पर बोझ रखकर डरी सहमी और घबराती हुई धीरे-धीरे पुल पार कर रही है।जबकि नदी का पानी पुल के ऊपर से बह रहा है।

दरअसल, पूरा मामला गोंडा जनपद के इटियाथोक विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत विजयगढवा से सटे कुआना नदी का है। जहां पर ग्रामीण लंबे समय से पुल निर्माण की मांग कर रहे हैं, लेकिन जिम्मेदारों ने क्षेत्रीय लोगों को सिर्फ आश्वासन ही दिया है।नदी को पार करने के लिए लोगों ने इस पुल को खुद बनाया है।यहां के लोग इसे मौत के कुएं की संज्ञा देते हैं। इस पुल को पार करने के लिए ग्रामीण अपनी जान को जोखिम में डालने के लिए मजबूर हैं। यह सिलसिला कई सालों से चल रहा है।(रिपोर्ट नागेश्वर सिंह)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}