Uncategorised

दरवाजे का कुंडा तोड़कर घर में घुसे चोर, बर्तन और गहने लेकर हुए फरार

पीड़ित महिला ने इटियाथोक कोतवाली में तहरीर दी है

इटियाथोक, गोंडा। थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत दिखलौल के मजरा गांव बस्ती में सोमवार की रात दरवाजे का कुंडा तोड़कर चोरों ने कीमती फूल के बर्तन  सहित सोने चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। मंगलवार सुबह जानकारी होने के बाद मकान की मालकिन ने थाने में पहुंच कर चोरी के घटना की लिखित तहरीर दी है। बस्ती गांव निवासिनी सुनीता ने बताया कि मेरे बीमार लड़की का आपरेशन हुआ है। इसलिए वह अस्पताल में थी। रात में किसी समय चोरों ने मकान के दरवाजे का कुंडा तोड़कर अंदर प्रवेश किया।

*चोर बर्तन और आभूषण लेकर फरार हो गए*

जहां चोरों ने बक्से में रखा सोने का हार,अंगूठी व चांदी के पायल सहित अन्य आभूषण और फूल के कीमती बर्तन चोरी कर लिए। मंगलवार सुबह मुहल्ले के लोगों ने दरवाजा खुला देखा तो स्वजन को जानकारी दी। वहां पहुंचे स्वजन ने जब अंदर जाकर देखा तो उनके होश उड़ गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}