Uncategorisedदेश

भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी का जयंती कार्यक्रम का आयोजन

अपना दल बलिहारी पार्टी के तत्वाधान में सम्पन्न हुआ जयंती

भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी का जयंती कार्यक्रम का आयोजन

गोंडा ।रविवार को अपना दल बलिहारी पार्टी के तत्वाधान में वीरपुर (भरपुरवा बाजार) छपिया, में अखंड भारत के निर्माता भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी का जयंती कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष गोंडा संजय पटेल व संचालन कनिक राम पटेल ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में धर्मराज पटेल (राष्ट्रीय अध्यक्ष, अपना दल बलिहारी) ने कहा सरदार पटेल एक महान त्यागी एवं अत्यंत साहसिक राजनेता रहे हैं, जिन्होंने किसानों को स्वतंत्रता आंदोलन से जोड़कर देश को आजाद कराने में महती भूमिका निभाई, उन्हें राष्ट्र शिल्पी के रूप में सदैव याद किया जाएगा। एड. चन्द्र प्रताप पटेल (राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुशासन समिति) ने कहा कि सरदार पटेल अत्यंत दूरदर्शी सोच के नेता थे व प्रशासनिक व्यवस्था को सशक्त बनाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका थी। राष्ट्रीय एकीकरण के मामले में सरदार पटेल अद्वितीय हैं एवं दुनिया के लिए अनुकरणीय है। भारत के शासक अगर सरदार पटेल जी की नीतियों को पूर्ण रूप से लागू किए होते तो तमाम समस्याएं स्वतः समाप्त हो गई होती।कार्यक्रम में इंद्रजीत पटेल,गुरुशरण (पूर्व जिला पंचायत सदस्य), जगदीश पटेल(सदस्य जिला पंचायत),विजय यादव,सत्य प्रकाश पटेल(एडवोकेट), राजभवन पटेल, शमशेर वर्मा, अखिलेश पटेल, शिव पूजन पटेल, गोविंद पटेल,राघव राम, अनिल पटेल, राज नारायन(एडवोकेट),शम्भू वर्मा(एडवोकेट), अशोक वर्मा (एडवोकेट),आज्ञाराम,मुन्ना वर्मा,ओमकार वर्मा, राम जश मौर्य, रघुनाथ, जगराम, आशाराम, रवि श्रीवास्तव(एडवोकेट), ओम प्रकाश, लालता वर्मा आदि लोगों ने संबोधित किया एवं समारोह में हजारों लोग उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}