Uncategorised
पच्चीस हजार का ईनामी गो-तस्कर गिरफ्तार
पांच महीने से गिरफ्तार गो-तस्कर के तलाश में थी पुलिस
इटियाथोक,गोंडा। स्थानीय पुलिस ने गो-तस्करी के मामले में फरार चल रहे पच्चीस हजार के इनामी गोवंश-तस्कर सिराज अहमद को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।पुलिस की मानें, तो आरोपित गोंडा से बिहार प्रांत ले जाकर गोवंशों की तस्करी किया करता था। सिराज संत कबीर नगर जनपद के धुसूरा गांव का निवासी बताया जाता है।बीते 17 अप्रैल को थाना धानेपुर पुलिस और एसओजी की टीम ने जमुनागंज गांव के पास एक मुठभेड़ में आरोपित सिराज के साथी शमशेर को गिरफ्तार किया था।उस समय सिराज मौके से फरार हो गया था। विदित हो थाना धानेपुर में दर्ज इस मुकदमे की जांच इटियाथोक पुलिस को सौंपी गई थी। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने सिराज पर पच्चीस हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था। पुलिस के अनुसार आरोपित सिराज व उसका क़रीबी साथी शमशेर दोनों मिलकर बड़े पैमाने पर ट्रकों के माध्यम से गो-वंशों को बिहार प्रांत ले जाकर तस्करी कर रहे थे।गिरोह का खुलासा 17 अप्रैल को उस समय हुआ जब पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक ट्रक बरामद किया गया।इसमें बड़ी संख्या में गो-वंश लदे हुए थे,जिन्हें स्थानीय गो-आश्रय केन्द्र भेजा गया था।इटियाथोक थाना प्रभारी कृष्ण गोपाल राय ने बताया, कि सिराज अहमद को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।गिरफ्तार कर्ता टीम में वरिष्ठ उप निरीक्षक राजेंद्र कनौजिया की महती भूमिका रही।