Uncategorised

जिलाधिकारी ने नन्हें रूद्र के ‘प्रतिभा’ को सराहा

पिछले दिनों पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल और आज जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने नन्हें रूद्र के प्रतिभा को सराहा

 

इटियाथोक, गोंडा। जनपद की मुखिया प्रियंका निरंजन ने पांच वर्षीय रुद्र प्रताप साहू के प्रतिभा को जमकर सराहा है।इटियाथोक विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत परसिया बहोरीपुर निवासी धर्मेंद्र साहू के पांच वर्षीय पुत्र रुद्रप्रताप साहू हर्रैयाझूमन स्थिति एमके कान्वेंट स्कूल में एलकेजी कक्षा में अध्ययनरत हैं। बताया जाता है, कि रुद्र कुछ ही मिनटों में उत्तर प्रदेश के सभी जिलों का नाम बता देते हैं। इसके अलावा वह देश के सभी राज्यों और उनकी राजधानियों के नाम भी धाराप्रवाह बताकर सभी को आश्चर्य में डाल देते हैं।नन्हें रूद्र की इसी विलक्षण प्रतिभा को देख कर बीते दिनों पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने भी काफी प्रशंसा की थी।यही नही साहू समाज की तरफ से भी रूद्र को सम्मान प्राप्त हो चुका है।(रिपोर्ट नागेश्वर सिंह)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}