इटियाथोक,गोंडा। थाना क्षेत्र के बिनोहुनी गांव के पास शुक्रवार को तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक सवार को टक्कर मार दी।हादसे में कठौवा गांव के उमाशंकर तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद गोंडा रेफर किया गया है।घायल उमाशंकर की पत्नी किरन ने बताया कि उनके पति बाइक से बिनोहुनी गए थे।रास्ते में शौच के लिए सागौन के बाग में चले गए।उसके बाद जब वह सड़क पर बाइक चढ़ा रहे थे, तभी लखनीपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ने उन्हें टक्कर मार दी।टक्कर इतनी जोरदार थी कि उमाशंकर वाहन के नीचे चले गए और बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मिली जानकारी के अनुसार घायल उमाशंकर की गोंडा में इलाज के दौरान मौत हो गई।(रिपोर्ट नागेश्वर सिंह)